अगर आपको घुटनों में दर्द की समस्या है या फिर कोई चोट है, तो नी कैप (Knee Cap) से आपको काफी राहत मिलेगा। नी कैप में मौजूद सेल्फ हीटिंग आपकी मसल्स को गर्माहट देती है और दर्द से काफी राहत मिलता है। Knee Cap को पहनकर आपको आसानी से मूवमेंट करने में भी काफी ज्यादा मदद मिलती है। वहीं, नी कैप घुटनों में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाकर रिकवरी को तेज बना सकती है। ऐसे में आइए नी कैप से जुड़े 8 ज़रूरी सवालों के जवाब बताते हैं, जिनको अकसर लोगों के द्वारा पूछा जाता है-
नी कैप (Knee Cap) से जुड़े 8 ज़रूरी सवालों के जवाब
आजकल घुटने में दर्द की समस्या होना आमबात है, इसकी वजह से लोगों की दिनचर्या भी काफी हद तक प्रभावित होती है। ऐसे में अगर पहले से ही इसको लेकर जरूरी सावधानी बरती जाए और सही उपचार किया जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत पाया जा सकता है। वैसे तो घुटने में दर्द की समस्या से राहत पाने के कई तरीके हैं, लेकिन उनमें नी कैप काफी हद तक मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं Knee Cap से जुड़ें कुछ अहम सवालों के जवाब-
1. घुटनों का दर्द क्या है?
ज्यादातर घुटनों में दर्द उम्र बढ़ने के साथ होते हैं क्योंकि उम्र अधिक होने के कारण जोड़ों के लिगामेंट्स घिस जाते हैं और ये आपस में रगड़ खाने लगते हैं। जिसकी वजह से घुटनों में दर्द की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा जो लोग खेल-कूद से जुड़े होते हैं उनमें भी ये समस्या आसानी से हो सकती है।
2. नी-कैप क्या है?
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है उनके लिए नी-कैप काफी फायदेमंद है। नी-कैप से घुटने टेकने से आराम मिलता है और नी-कैप घुटने के जोड़ को सुरक्षित भी रखते हैं।
3. हमें नी कैप कब पहननी चाहिए?
कुछ लोग नी कैप केवल कुछ गंभीर गतिविधियों के दौरान ही पहनते हैं जैसे- खेलना, दौड़ना इत्यादि।
4. क्या बिना नी कैप के चल सकते हैं?
अगर आपको चलने-फिरने में दिक्कतें नहीं हैं और आप कुशल तरीके से अपना काम कर पा रहे हैं तो नी कैप की ज़रूरत नहीं है। लेकिन अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है या आप चाहते हैं कि भविष्य के लिए आपके जोड़ सुरक्षित रहें तो नी कैप पहनना ज़रूरी है।
5. क्या घुटने खराब होने पर चलना सही होगा?
चलना एक कम मेहनत वाला काम है इससे घुटनों पर ज्यादा असर नहीं होता है। लेकिन अगर आप मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं या तेज़ी से चल रहे हैं तो इस दौरान नी कैप का इस्तेमाल करें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपके घुटने और अधिक खराब हो सकते हैं।
6. क्या हम घुटने पर नी कैप पहनकर सो सकते हैं?
नी कैप को रात में सोते समय नहीं पहनना चाहिए। अगर आफ नी कैप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। इसके लिए आप 88569-88569 पर कॉल करके एक्सपर्ट से FREE परामर्श ले सकते हैं।
7. नी कैप की क्या कीमत होती है?
नी कैप कंपनी पर निर्भर करती है। अगर आप अच्छे ब्रांड का नी कैप ले रहे हैं तो इसकी कीमत अधिक होगी। लेकिन वास्तव में नी कैप 250 रूपय तक का मिल जाता है।
8. नी कैप के क्या फायदे हैं? (Benefits of Knee Cap)
आपको अगर घुटनों में दर्द रहता या चलने-फिरने में परेशानी होती है तो इस स्थिति में नी कैप काफी फायदेमंद है। नी कैप को Pain Relief Knee Cap भी कहते हैं, इससे दर्द में काफी आराम मिलता है। नी कैप में मौजूद सेल्फ हीटिंग टेक्नोलॉजी मसल्स को गर्माहट देती है और दर्द में भी आराम दिलाती है।
यदि आप घुटने में दर्द जैसी किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए फॉर्म को भरें और हमारे डॉक्टर से सीधा संपर्क करें। इसके अलावा, आप 88569-88569 पर कॉल करके भी एक्सपर्ट्स से FREE सलाह पा सकते हैं। आप अपने नज़दीकी उजाला सिग्नस अस्पताल में अपना बेहतर और किफायती इलाज भी करवा सकते हैं। हमारे अस्पताल हल्द्वानी, आगरा, कुरुक्षेत्र, पानीपथ, सोनीपथ, करनाल, कैथल, काशीपुर, दिल्ली, रेवाड़ी, वाराणसी, बहादुरगढ़ और कानपुर में मौजूद है।