कोरोना की दूसरी लहर- बचाव के लिए क्या करें

Corona 2nd wave symptoms in India: देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेज़ी के साथ फैल रही है, नए वेव ने भारत में वायरस के मामलों में बड़ा उछाल दर्ज कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो देश के करीब 18 राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन (corona virus new strain) मिले हैं और साथ ही कोरोना के लक्षणों में भी तेज़ी से बदलाव आ रहे हैं, कई बार तो ऐसे मरीज भी सामने आए हैं जिनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं दिखे हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

बता दें की शुक्रवार को देश में कोरोना के करीब 81 हजार से भी अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं जिसे नए साल का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में करीब 469 लोगों की कोरोना के नए वेव (new strain of covid) के कारण मौत हो गई है और साथ ही देशभर में कोरोना के एक्टिव केस 6 लाख को पार कर चुके हैं।

दूसरी लहर में बदले कोरोना के लक्षण (corona 2nd wave symptoms in hindi)

आपको ये भी बता दें कि कोरोना वायरस के सबसे आम लक्षण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और गले में दर्द है लेकिन अब दूसरी लहर में कोरोना के लक्षणों (corona 2nd wave symptoms) में कुछ बदलाव हुए हैं और अब कोरोना से पीड़ित व्यक्ति के गले में हमेशा खराश, त्वचा पर रैशेज और सीने में दर्द की भी शिकायत देखी गई है, इसके अलावा कई केस ऐसे भी देखने को मिले हैं जिसमें पीड़ित व्यक्ति में कोई भी लक्षण नहीं दिखे हैं।

दूसरी लहर से कैसे बचें?

स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो कोरोना की दूसरी लहर पहली लहर से भी खतरनाक होने वाली है, इसमें आपको अधिक सावधानी रखने की ज़रूरत है। कोरोना से बचाव के तरीकों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं आपको अपना ध्यान उसी तरीके से रखना है जैसे पहली लहर में रखते थे, लेकिन इस बार लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

आपको ये भी जानकारी दे देते हैं कि कोरोना के नए स्ट्रेन और दूसरी लहर बेहद खतरनाक है ये फेफड़ों पर गंभीर असर डाल रहे हैं, जिससे सांस लेने में तकलीफें पैदा हो रही हैं और फेफड़े गलने लग जा रहे हैं। अगर लापरवाही के कारण संक्रमण बढ़ता है तो इससे शरीर के दूसरे अंगों पर भी प्रभाव पड़ सकता है जिससे पीड़ित व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर ग्रुप के 13 अस्पताल हैं जो कानपुर, रेवाड़ी, काशीपुर, वाराणसी, सोनीपत, पानीपत, कुरक्षेत्र, दिल्ली के नांगलोई, दिल्ली के रामा विहार, कैथल, बहादुरगढ़, करनाल में स्थित हैं। किसी भी प्रकार की बीमारी का इलाज करवाने के लिए आप अपने नज़दीकी उजाला सिग्नस अस्पताल में अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा, फ़ोन के ज़रिये मुफ्त परामर्श लेने के लिए आप 9146691466 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts





    ?

    Request a Call Back

    Our healthcare expert will contact you shortly to understand your requirements and assist you with the right care.

    ?
    100% Confidential

    Your information is safe and secure with us.

    ?
    Quick Response

    Our team will connect with you at the earliest.

    Expert Guidance

    Speak with our experienced healthcare professionals.

    Request a Call Back

    You Will Get a call within 1 hour

      ?? Your information is safe & confidential.