
हर्निया के 3 गंभीर लक्षण (Hernia Symptoms) और प्रकार
By revati raman
Reviewed by : Jalaz Jain
April 1, 2023
हर्निया (Hernia) एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज ऑपरेशन से ही संभव है। वहीं किसी भी व्यक्ति को हर्निया की समस्या (Hernia Problem) तब होती है जब कोई अंग अपनी अपने खोल या झिल्ली से बाहर निकाल आता है। अगर बात हर्निया के लक्षण (Hernia Symptoms) की करें तो इस बीमारी से पीड़ित मरीज को तेज दर्द होता है, चलने-फिरने में दिक्कत होती है और उल्टी भी हो सकती है। आमतौर पर पेट के ऑपरेशन के बाद हर्निया होने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं कुछ सावधानियां बरतकर इस समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
क्या हैं हर्निया के लक्षण (Hernia Symptoms)
किसी भी व्यक्ति को हर्निया की समस्या तब होती है जब शरीर का कोई अंग अपनी जगह से बाहर निकल आता है। वहीं हर बीमारी की तरह हर्निया के भी कई लक्षण होते हैं-
1.पेट में सूजन की समस्या
जब किसी व्यक्ति को हर्निया की समस्या होती है, तो उस व्यक्ति के पेट पर सूजन आ जाती है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि व्यक्ति हर्निया रोग से पीड़ित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर्निया का सूजन पेट के उसी हिस्से में होता है जहां की मांसपेशियां कमजोर होती हैं।
2.कब्ज की समस्या
जिन लोगों को हमेशा अपना पेट भरा-भरा महसूस होता है, और मल त्याग के दौरान दिक्कत होती है तो इसे भी हर्निया के लक्षणों में गिना जा सकता है। ऐसे में अगर आपको ऐसी समस्या महसूस हो, तो ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिससे पेट साफ हो।
3.मल त्याग करने के दौरान खून आना
जो लोग हर्निया बीमारी के शिकार होते हैं, उनको मल त्यागने में काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा, मल के साथ खून भी निकलता है।
4.सीने में दर्द महसूस होना
कोई लोगों को हर्निया बीमारी की वजह से सीने में दर्द भी महसूस होता है। इसके अलावा, उठते बैठते वक्त भी दर्द महसूस होता है।
5.काम करने में कठिनाई
हर्निया बीमारी से पीड़ित लोगों को काम करने में काफी कठिनाई होती है। दरअसल, मरीज को काम करने, बैठने और भारी वजन उठाने से पेट पर जोर पड़ता है।
अधिक जानकारी के लिए 91466-91466 पर #BasEkCall करें और पाएं डॉक्टर से FREE सलाह ।
ये भी पढ़ें – हर्निया से बचने के लिए जानें 5 लाजवाब उपाय
बच्चों में हर्निया के लक्षण (Symptoms of Hernia in Children)
बच्चों में आमतौर पर हर्निया रोग के कारण, रोने या पेट पर ज़ोर देने के दौरान ऊसन्धि (पेट और जांघ के बीच का भाग) या अंडकोश की थैली में सूजन दिखाई देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सूजन आमतौर पर स्थाई नहीं होती है। वही इससे बच्चे को भी कोई दिक्कत नहीं होती है।
पुरुषों में हर्निया के लक्षण (Symptoms of Hernia in Men)
अगर बात में हम पुरुषों में हर्निया के लक्षण की करें, तो पुरुषों में हर्निया के लक्षणों में पेट की चर्बी का बाहर निकलना, पेशाब करने में दिक्कत और पेट के निचले हिस्से में सूजन होना आदि शामिल हैं।
महिलाओं में हर्निया के लक्षण (Symptoms of Hernia in Women)
हर्निया की समस्या उन्हें भी हो सकती है, जिन्हें लंबे समय तक कब्ज या खांसी की समस्या रहती है। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को भी हर्निया बीमारी होने की संभावना होती है।
ये भी पढ़ें – जानें क्या होते हैं हर्निया के प्रकार
हर्निया से होने वाले नुकसान
अगर किसी व्यक्ति को हर्निया की समस्या हो जाए, तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है –
अकसर पूछे जाने वाले सवाल
1. हर्निया कितने प्रकार के होते हैं? (How Many Types of Hernia)
मुख्य रूप से हर्निया के तीन प्रकार- वेक्षण हर्निया (इंग्वाइनल हर्निया), नाभि हर्निया (अंबिलाइकल) और जघनास्थिक हर्निया (फीमोरल हर्निया) होते हैं। वहीं सभी प्रकार के हर्निया का इलाज संभव है।
2. हर्निया किधर होता है?
किसी भी व्यक्ति को आमतौर पर हर्निया (Hernia) की समस्या पेट में होता है। वहीं कभी-कभी हर्निया की समस्या जांघ के ऊपरी हिस्से, नाभी और कमर के आस-पास भी हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज़्यादातर हर्निया घातक नहीं होते हैं, लेकिन यह अपने आप कभी ठीक भी नहीं होते।
3. हर्निया का ऑपरेशन कब करना चाहिए?
हर्निया की समस्या महिलाओं और पुरूषों दोनों को हो सकती है। वहीं कभी-कभी हर्निया का कोई खास लक्षण नहीं देता है लेकिन जब पेट में तेज दर्द की समस्या होने लगे, तो आपको डॉक्टर से तत्काल संपर्क कर लेनी चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए 91466-91466 पर #BasEkCall करें और पाएं डॉक्टर से FREE सलाह
4. क्या हर्निया का ऑपरेशन जरूरी है?
आमतौर पर हर्निया बीमारी जानलेवा नहीं होती है। हालांकि, इसके लक्षणों में कम या अधिक दर्द हो सकता है। इसके अलावा, हर्निया को दूर करने के लिए ऑपरेशन ही कराना पड़ता है। क्योंकि हर्निया की समस्या बिना ऑपरेशन के खत्म ही नहीं होती है।
यदि आप हर्निया की समस्या से पीड़ित हैं, तो 9146691466 पर कॉल करके हमारे डॉक्टर से FREE में सलाह ले सकते हैं।
Loading...