Ujala Cygnus logo
Highlights Banner

कैंसर सर्वाइवर डे पर उजाला सिग्नस हॉस्पिटल समूह की विशेष पहल

By Priyambda Sahay

Reviewed by : Ujala Cygnus

कैंसर सर्वाइवर डे पर उजाला सिग्नस हॉस्पिटल समूह की विशेष पहल

कैंसर को हराना संभव, समय पर जांच और सही इलाज है सफलता की कुंजी

7 से 13 जून तक मात्र ₹499 में विशेष कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज उपलब्ध

कैंसर सर्वाइवर डे के अवसर पर उजाला सिग्नस हॉस्पिटल समूह ने कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कैंसर स्क्रीनिंग अभियान की घोषणा की है। इसके तहत 7 जून से 13 जून 2026 तक विभिन्न प्रकार के कैंसर की जांच के लिए विशेष स्क्रीनिंग पैकेज मात्र ₹499 में उपलब्ध कराए जाएंगे।

कैंसर आज भी दुनिया भर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, लेकिन चिकित्सा विज्ञान में हुई प्रगति और समय पर पहचान के कारण अब कैंसर के कई प्रकार का सफल उपचार संभव हो चुका है। कैंसर सर्वाइवर डे उन लाखों लोगों के साहस, संघर्ष और जीत का प्रतीक है जिन्होंने इस बीमारी को हराकर जीवन की नई शुरुआत की है।

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल समूह के कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के उपचार में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शुरुआती पहचान की होती है। अधिकांश मामलों में यदि बीमारी का पता प्रारंभिक चरण में चल जाए तो उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसके बावजूद जागरूकता की कमी और जांच में देरी के कारण कई मरीज कैंसर के काफी बढ़ने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं।

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल नेटवर्क में उपचार करा चुके अनेक मरीज आज सामान्य और सक्रिय जीवन जी रहे हैं। कैंसर सर्वाइवर्स की कहानियां इस बात का प्रमाण हैं कि सही समय पर निदान, विशेषज्ञ उपचार और मरीज की सकारात्मक सोच मिलकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर भी विजय दिला सकते हैं।

इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि शरीर में किसी भी असामान्य बदलाव, लंबे समय तक बने रहने वाले लक्षणों या कैंसर के जोखिम कारकों को नजरअंदाज न करें। विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, तंबाकू का सेवन करने वाले लोग, महिलाएं तथा जिनके परिवार में कैंसर का इतिहास रहा हो, उन्हें नियमित रूप से कैंसर स्क्रीनिंग करवानी चाहिए।

विशेष कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज मात्र ₹499 में

ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज

  • ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड
  • क्लीनिकल ब्रेस्ट एग्जामिनेशन
  • ऑन्कोलॉजिस्ट परामर्श
  • प्रोस्टेट कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज

  • PSA (Prostate Specific Antigen) टेस्ट
  • KUB अल्ट्रासाउंड
  • यूरोलॉजिस्ट परामर्श
  • ओरल (मुंह) कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज

  • ओरल कैविटी एग्जामिनेशन
  • ईएनटी विशेषज्ञ परामर्श
  • ऑन्कोलॉजिस्ट परामर्श
  • उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स समूह छह राज्यों में फैले अपने 26 अस्पतालों के माध्यम से कैंसर मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं, विशेषज्ञ परामर्श, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, डे केयर कीमोथेरेपी तथा समग्र कैंसर देखभाल सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। कैंसर सर्वाइवर डे के अवसर पर उजाला सिग्नस हॉस्पिटल समूह का संदेश स्पष्ट है—"कैंसर से डरें नहीं, समय पर जांच कराएं। शुरुआती पहचान और सही उपचार से कैंसर को हराया जा सकता है।"

    Loading...

    Appointment icon
    Appointment
    Call Us icon
    Call Us
    Hospitals icon
    Hospitals
    Doctors icon
    Doctors
    Specialities icon
    Specialities
    book appointment button
    contact us button
    whatsapp button

    Share Your Feedback

    We value your opinion and would love to hear about your experience with us.

    Copyright ©2025 all rights reserved

    Powered by AST Consulting