उजाला सिग्नस ने शुरू किया इमरजेंसी मेडिसिन में अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पोस्ट ग्रेजुएट ‘MEM’ प्रोग्राम

  • अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी (GWU) के सहयोग से इमरजेंसी मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (MEM) लॉन्च
  • शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में साबित होगा नया मील का पत्थर
  • भारत में उन्नत क्लिनिकल कौशल, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और कुशल हेल्थकेयर वर्कफोर्स तैयार करने की प्रतिबद्धता के मद्देनजर उजाला सिग्नस की नई पहल

करनाल, हरियाणा | 3 नवंबर 2026: उत्तर भारत के अग्रणी मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थकेयर नेटवर्क, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स ने मेडिकल शिक्षा, अनुसंधान और अलाइड हेल्थ क्षमता निर्माण के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए ‘उजाला सिग्नस अमृतधारा माई हॉस्पिटल’ में ‘इमरजेंसी मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम’ (Post Graduate Program in Emergency Medicine – MEM) की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। समूह ने यह पहल अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी (GWU) के सहयोग से की है।

यह साझेदारी भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक विशेषज्ञता और व्यावहारिक क्लिनिकल प्रशिक्षण का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है। इसका मुख्य उद्देश्य इमरजेंसी मेडिसिन के क्षेत्र में डॉक्टरों को उन्नत क्लिनिकल कौशल से लैस करना और देश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को बेहतर बनाना है।

व्यापक शैक्षणिक पोर्टफोलियो का विस्तार

इस कार्यक्रम के साथ उजाला सिग्नस ने अपने शैक्षणिक और प्रशिक्षण पोर्टफोलियो को भी प्रदर्शित किया, जिसमें शामिल हैं:

  • DNB जनरल मेडिसिन एवं DrNB क्रिटिकल केयर मेडिसिन
  • NBEMS पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (एनेस्थिसियोलॉजी एवं रेडियोडायग्नोसिस)
  • उजाला सिग्नस अलाइड हेल्थ एकेडमी: जो युवाओं को व्यावहारिक एवं कौशल-आधारित प्रशिक्षण देकर इंडस्ट्री के अनुकूल हेल्थकेयर पेशेवरों का निर्माण कर रही है।

ये सभी प्रयास एक ऐसे एकीकृत हेल्थकेयर शिक्षा इकोसिस्टम का निर्माण करते हैं, जहाँ क्लिनिकल रिसर्च, पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनिंग और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को एक साथ बढ़ावा दिया जा सके।

इस मौके पर श्री नितिन नाग, सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स समूह ने कहा कि “यह उपलब्धि क्लिनिकल उत्कृष्टता को मेडिकल शिक्षा से जोड़ने की हमारी रणनीतिक सोच का परिणाम है। विशेषज्ञ प्रशिक्षण और अलाइड हेल्थ शिक्षा में निवेश करके, हम ऐसी दीर्घकालिक क्षमताएँ विकसित कर रहे हैं जो मरीजों के बेहतर इलाज और हमारे नेटवर्क के विकास में सहायक साबित होंगी।”

डॉ. शुचिन बजाज, संस्थापक निदेशक, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आम लोगों तक इसकी पहुँच सुधारने के लिए गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ हमारी यह साझेदारी और शैक्षणिक कार्यक्रमों का विस्तार भारत में एक कुशल, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार हेल्थकेयर वर्कफोर्स बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

इस प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताते हुए डॉ. वंदना चावला, उपाध्यक्ष (अकादमिक एवं अनुसंधान), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स ने कहा कि “GWU MEM प्रोग्राम की शुरुआत हमारे लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। हमारा उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक मानकों को क्लिनिकल प्रैक्टिस में शामिल करना है, जिससे हमारे चिकित्सा विशेषज्ञों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए सीखने के नए और सार्थक रास्ते खुल सकें।”

इस मौके पर करनाल की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता, निदेशक, केसीजीएमसी कल्पना चावला और आईएमए के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने हेल्थकेयर शिक्षा को मजबूत करने और विशेषज्ञों के व्यवस्थित प्रशिक्षण के लिए उजाला सिग्नस की सराहना की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि क्लिनिकल क्षमताओं को बढ़ाने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों एवं अंतरराष्ट्रीय अकादमिक संगठनों के बीच ऐसे सहयोग अत्यंत आवश्यक हैं।

भविष्य की दिशा: सेंटर फॉर एक्सीलेंस

उजाला सिग्नस अमृतधारा माई हॉस्पिटल के यूनिट हेड अरूण शर्मा ने बताया कि अपने विस्तृत शैक्षणिक कार्यक्रमों, योग्यता-आधारित शिक्षा और संस्थागत साझेदारियों के माध्यम से उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स समूह का लक्ष्य अपने पूरे अस्पताल नेटवर्क में शिक्षा, क्लिनिकल प्रैक्टिस और रिसर्च के बीच मजबूत तालमेल स्थापित करना है। वहीं अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शमित गुप्ता ने कहा कि GWU MEM प्रोग्राम की यह शुरुआत उजाला सिग्नस को चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ (Center of Excellence) के रूप में स्थापित करती है।

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स के बारे में

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स समूह उत्तर भारत में विश्वस्तरीय और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने वाला एक प्रमुख मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल नेटवर्क है। अपनी क्लिनिकल सेवाओं, निरंतर शैक्षणिक पहलों और अनुसंधान के माध्यम से यह संगठन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच में सुधार करने और अगली पीढ़ी के हेल्थकेयर पेशेवरों को तैयार करने के लिए समर्पित है।

इमरजेंसी मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (MEM प्रोग्राम), पैरामेडिकल शिक्षा व अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में जानने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

उजाला सिग्नस अमृतधारा माई हॉस्पिटल

फोन नंबर: +91 9146691466

ईमेल: info@ujalacygnus.com

https://ujalacygnus.com/

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Schedule Your Appointment






    ?

    Request a Call Back

    Our healthcare expert will contact you shortly to understand your requirements and assist you with the right care.

    ?
    100% Confidential

    Your information is safe and secure with us.

    ?
    Quick Response

    Our team will connect with you at the earliest.

    Expert Guidance

    Speak with our experienced healthcare professionals.

    Request a Call Back

    You Will Get a call within 1 hour

      Your information is safe & confidential.