All posts by admin-cygnus-ujala

मोटापा बना सकता है डायबिटिक, यहां जाने डायबिटीज़ के कारण, लक्षण और इलाज

मोटापा बना सकता है डायबिटिक, यहां जाने डायबिटीज़ के कारण, लक्षण और इलाज
डायबिटीज उन बीमारियों मे से एक है जो आपके जान-पहचान में से किसी ना किसी [...]
Read more

जानिए शुगर के लक्षण न होने पर भी क्यों बेहद ज़रूरी है स्क्रीनिंग?

Screening in diabetes: डायबिटीज़ वो बीमारी है जिसे लोग गंभीरता से तभी लेते हैं जब [...]
Read more

डायबिटीज़ के मरीज़ व्रत में इन चीज़ों का कर सकते हैं सेवन

Fasting food for diabetes: 17 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ है। ऐसे में हर बार [...]
Read more

Home Remedies for Joints Pain: 5 घरेलू उपाय जो दूर कर सकते हैं आपके जोड़ों का दर्द

Home remedies for joints pain: एक समय था जब जोड़ों के दर्द (Joints Pain) को बुजुर्गों की समस्या से जाना जाता था। लेकिन आजकल के टाइम में यह समस्या युवाओं को भी सताने लगी है। खासतौर से कोरोना काल (Joints Pain COVID) के भारत में आने के बाद ज्यादातर युवाओं का वर्क फ्रॉम होम शुरू हो गया है जिसकी वजह से उनके बैठने और उठने के तरीके (posture of body) में काफी बदलाव आए हैं। कोरोना से पहले जहां वर्किंग लोग दिनभर ऑफिस में कुर्सी पर बैठ कर अपना पूरा समय बिता देते थे तो वहीं यही समय बिस्तर पर आड़ी तिरछी पोजीशन में गुज़रता है। और इसका सीधा नुकसान आपके जोड़ों पर पड़ता है। परिणाम स्वरुप आपको दर्द का सामना करना पड़ता है जिससे रोज़मर्रा की गतिविधियों को करने में परेशानी होती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिन्हें आज़माकर आपको जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है। जोड़ों के दर्द के उपचार जाने से पहले आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि जोड़ों का दर्द ज्यादातर ओस्टियोआर्थराइटिस, रुमेटॉइड गठिया, गठिया, बर्साइटिस, टेंडनाइटीस या स्ट्रेस या ऐसी कोई चोट जो जोड़ों के आसपास के लिगमेंट पर अपना असर डालती है, की वजह से होता है। इसके अलावा वजन बढ़ना, लंबे वक्त तक गलत तरीके से उठना बैठना भी पैर के जोड़ों में दर्द पैदा कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है जोड़ों के दर्द को दूर भगाने के घरेलू उपाय (Home remedies for joints pain) ये भी पढ़ें: फ्रैक्चर कितने प्रकार के होते हैं? जानें कारण और ट्रीटमेंट अगर आप जोड़ों के दर्द से लंबे समय से परेशान हैं और घरेलू उपाय से भी आराम नहीं मिल रहा है तो आप हमारी साइट पर जाकर आर्थोपिडीशियन से संपर्क कर सकते हैं। कम करें वजन: सामान्य वजन से शरीर का ज़्यादा वजन होना एक साथ कई बीमारियों को दावत देता है। इन स्वास्थ्य परेशानियों में जोड़ो का दर्द भी एक समस्या है। अगर आपका वजन सामान्य से ज़्यादा है तो आपके शरीर के जोड़ों पर इसका असर पड़ता है। ख़ासतौर से आपके अधिक वजन का शिकार घुटने, कूल्हे और पैर बनते हैं। ऐसे में यदि आप वजन कम करते हैं तो आपके शरीर के अलग-अलग अंगों पर पड़ने वाला तनाव भी कम हो सकता है और आपको दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा मोटापे से होने वाली अन्य समस्यायों से भी छुटकारा मिलता है। मालिश: अगर आपके जोड़ो में दर्द की समस्या है तो आप सस्ता और टिकाऊ घरेलू नुस्खा आज़मा सकते हैं। जी हाँ, रोज़ाना नियमित रूप से मालिश आपको काफ़ी आराम पहुंचा सकती है। मालिश करने से जोड़ों के दर्द और कठोरता कम होती है। वैसे तो आप घर में भी आराम से मालिश कर सकते हैं लेकिन इसका ज़्यादा फायदा उठाने के लिए आप फिजिकल थेरेपिस्ट (Physical Therapist for joints pain) को भी रख सकते हैं। हमारी सलाह है कि मालिश को आप किसी ऐसे व्यक्ति से करवाएं जिसको अनुभव हो या फिर ऐसा करवाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें। सेंधा नमक: सेंधा नमक आपके किचन में आसानी से मिल जाएगा। अगर नहीं भी है तो मार्केट में भी ये हर परचून की दुकान में आपको उपलब्ध मिलेगा। सेंधा नमक घर में ले आइये और इसके फ़ायदे उठाइये। सेंधा नमक ख़ासतौर से बुज़ुर्गो के जोड़ो के दर्द में मैग्नीशियम सलफेट होने की वजह से आराम पहुंचता है। आप सेंधा नमक का उपयोग करने के लिए एक कटोरे में गर्म पानी लेकर उसमें एक कप सेंधा नमक यानी Epsom Salt डाल सकते हैं। इसके पानी में अच्छी तरह से मिलने और घुलने के बाद आप दर्द वाले हिस्से को इसमें डुबो दीजिए। आप चाहें तो इसको इस्तेमाल नहाने वाले पानी में भी कर सकते हैं। मेथी का बीज: आपके किचन के एक डिब्बे में रखी मेथी आपको जोड़ो के दर्द से आराम दिला सकती है, ये आपने शायद ही कभी सोचा हो। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मेथी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री (anitoxidant and inflamantory) गुण मौजूद होते हैं जो जोड़ो के दर्द को कम करने के काम आते हैं। इसका फायदा उठाने के लिए आप एक चम्मच मेथी पाउडर खा लीजिए और फिर एक गिलास पानी पी लीजिए। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको आराम मिलने की पूरी संभावना है। आप चाहें तो रातभर मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। जैतून का तेल: जैतून का तेल जोड़ो के दर्द और गठिया के लिए काफ़ी फायदेमंद होता है। जोड़ों पर जैतून का तेल लगाने से चिकनाई पैदा होती है जिससे दर्द कम होता है। जैतून के तेल में आइलोकैनथल मौजूद होता है जो दर्द वाले हिस्से आराम पहुंचता है। गठिया में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए रोज़ाना जैतून के तेल से घुटनों की मालिश करें। इससे दर्द कम होता है और आपको आराम भी पहुंचता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से लंबे समय से परेशान हैं और घरेलू उपाय से भी आराम नहीं मिल रहा है तो आप हमारी साइट पर जाकर आर्थोपिडीशियन से संपर्क कर सकते हैं।
Read more

जानें ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस में अंतर

देश और दुनिया लगातार कोरोना वायरस से जूझ रही है, हर दिन लाखों की संख्या में वायरस के नए मामले निकलकर सामने आ रहे हैं इसी बीच कई और बीमारियां भी लगातार लोगों को अपनी चेपेट में लेती जा रही हैं। हालहीं में ब्लैक और व्हाइट फंगस के कई मामले देखने को मिले थे और अब ख़बर ये आ रही है कि तीसरा संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है जिसे येलो फंगस (Yellow fungus) के नाम से जाना जा रहा है। येलो फंगस के कारण (Causes of yellow fungus) (yellow fungus) मिली जानकारी के अनुसार येलो फंगस गंदगी के कारण फैलता है, खासकर ये बीमारी मरीजों में अधिक हो रही है क्योंकि पहले से बीमार होने के कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसके अलावा ज़्यादा स्टेरॉयड का सेवन, एंटीबैक्टीरियल दवाएं और खराब ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने से भी ही येलो फंगस होता है साथ ही ये फंगस जीव जंतुओं को भी अपना निशाना बना रहा है। (how yellow fungus is spread) येलो फंगस के लक्षण (Symptoms [...]
Read more

टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर हेल्पलाइन नंबर तक जानें वैक्सीन से जुड़ी पूरी डीटेल

Corona vaccine: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी बड़े जोरो-शोरें से चल रही है, वैक्सीनेशन [...]
Read more

कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले जानें 10 ज़रूरी सवालों के जवाब

Corona vaccine update: देश और दुनिया में लगातार कोरोना वायरस का कहर लोगों की जान [...]
Read more

डेल्टाक्रॉन वेरिएंट (Deltacron Variant) के लक्षण और प्रभाव

देश में पिछले कई दिनों से कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में लगातार कमी देखने को [...]
Read more

सैनिटाइज़र से बेहतर है साबुन से हाथ धोना..जानें कैसे?

Hand washing and health: कोरोना काल के आने से पहले हाथों को धोना लोग ज़रूरी [...]
Read more

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts





    ?

    Request a Call Back

    Our healthcare expert will contact you shortly to understand your requirements and assist you with the right care.

    ?
    100% Confidential

    Your information is safe and secure with us.

    ?
    Quick Response

    Our team will connect with you at the earliest.

    Expert Guidance

    Speak with our experienced healthcare professionals.

    Request a Call Back

    You Will Get a call within 1 hour

      ?? Your information is safe & confidential.