वजाइना को स्वस्थ रखने के 5 जबरदस्त उपाय

  • वजाइना हेल्दी रखने के 5 टिप्स (how to keep vagina healthy )1.पीरियड्स में करें गौर 2.यौन संबंध के बाद सफाई है ज़रूरी3. प्यूबिक हेयर को साफ करें4.मछली का सेवन करें5.चेकअप करवाएं

Vaginal Infection: वजाइना महिलाओं के शरीर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है, और इसकी सुरक्षा का खास ध्यान रखना होता है, लेकिन कई बार कुछ लापरवाही के कारण महिलाएं वजाइना में इंफेक्शन की शिकार हो जाती हैं, और इसपर ध्यान ना देने के कारण ये धीरे धीरे गंभीर रूप ले लेती है। इसलिए शरीर के साथ-साथ योनि को भी साफ रखना बहुत ज़रूरी होता है। इसके अलावा कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो समय समय पर अपनी वजाइना की सफाई करती हैं फिर भी वो वजाइना इंफेक्शन की शिकार हो जाती हैं। इसलिए हमें अपनी योनि को रोज़ाना साफ करना चाहिए।

वजाइना हेल्दी रखने के 5 टिप्स (how to keep vagina healthy )

सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि योनि को साफ रखना बहुत ज़रूरी है, और अगर हमारी योनि ठीक से साफ ना हो तो उसमें जलन या संक्रमण जैसी दिक्कतें महसूस होती हैं। ऐसे में डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ जाती है, ऐसे में हम आपको 5 ऐसे आसान टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आप अपना वजाइना को हेल्दी (how to clean private parts) और स्वस्थ रख सकती हैं।

1.पीरियड्स में करें गौर

पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस दौरान बॉडी ब्लड डिस्चार्ज करती है जिसके कारण महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना पड़ता है, और ध्यान ना देने पर इससे इंफेक्शन फैल सकता है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को दिन में करीब 3 बार पैड बदलना ज़रूरी है, इसके अलावा जब जब आप पैड बदलें तब तब वजाइना के पूरे पार्ट को अच्छे से धोएं।

2.यौन संबंध के बाद सफाई है ज़रूरी

Yoni care tips in hindi: वजाइना को साफ व स्वस्थ रखने के लिए यौन संबंध के बाद वजाइना को साफ करें। अगर आप ऐसा करती हैं तो इससे यौन संक्रमण का खतरा टल जाता है, और वजाइना से संबंधित बीमारियां भी नहीं होती हैं।

3. प्यूबिक हेयर को साफ करें

योनि को साफ रखने के लिए ज़रूरी है कि समय समय पर अपने प्यूबिक बालों को साफ करते रहें। क्योंकि प्यूबिक बालों के कारण वजाइना के आस-पास पसीना अधिक होता है और इससे गंध आने लगती है, इसलिए समय समय पर अपने प्यूबिक हेयर को हटाना वजाइना के स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा उपाय है।

4.मछली का सेवन करें

शायद आपको जानकर हैरानी होगी की वजाइना को स्वस्थ रखने के लिए मछली बहुत फायदेमंद है। मछली में ओमेगा -3 पाया जाता है जो आपके योनि के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसके अलावा आप ब्रोकली को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, इसमें पाया जाने वाला फ्लेवेनॉइड्स वजाइना और उसके आसपास के एरिया को स्वस्थ रखता है।

5.चेकअप करवाएं

वजाइना को स्वस्थ रखने के लिए समय समय पर चेकअप करवाना ज़रूरी होता है, आमतौर पर महिलाएं तब चेकअप (vaginal health test) करवाने जाती हैं जब उन्हे वजाइना इंफेक्शन हो जाता है, और कुछ महिलाएं तो सोचती हैं कि ये खुद ही ठीक हो जाएगा, तो आपकी ये धारणा आपकी परेशानी को और अधिक बढ़ा सकती है, इसलिए समय समय पर अपने वजाइना की जांच करवाते रहें।

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर ग्रुप के 13 अस्पताल हैं जो रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, कुरक्षेत्र, कैथल, बहादुरगढ़, करनाल, कानपुर, वाराणसी, काशीपुर, दिल्ली के नांगलोई, दिल्ली के रामा विहार में स्थित हैं। किसी भी प्रकार की बीमारी का इलाज करवाने के लिए आप अपने नज़दीकी उजाला सिग्नस अस्पताल में अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा, फ़ोन के ज़रिये मुफ्त परामर्श लेने के लिए आप 8010396396 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts





    ?

    Request a Call Back

    Our healthcare expert will contact you shortly to understand your requirements and assist you with the right care.

    ?
    100% Confidential

    Your information is safe and secure with us.

    ?
    Quick Response

    Our team will connect with you at the earliest.

    Expert Guidance

    Speak with our experienced healthcare professionals.

    Request a Call Back

    You Will Get a call within 1 hour

      ?? Your information is safe & confidential.